बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अब प्रेग्नेंसी के दौरान अपने काम से ब्रेक नहीं लेती हैं, वह इस फेज में भी काम करती रहती हैं। कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी में ही फिल्में कीं, उनका प्रमोशन किया। जानिए, ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में।
हाल ही में कियारा आडवाणी मेट गाला 2025 इवेंट में नजर आईं, एक्ट्रेस का लुक वहां काफी चर्चा में रहा। मेट गाला में कियारा ने अपना बेबी बंप फ्लॉट किया। प्रेग्नेंसी के दौरान भी कियारा काफी सक्रिय हैं। सिर्फ कियारा ही नहीं, कई और एक्ट्रेसेस भी हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सक्रिय रहीं, फिल्में करती रहीं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित एक्ट्रेसेस के बारे में।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने भी अपने प्रेग्नेंसी के दौरान ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्मों की शूटिंग की। साथ ही पब्लिक इवेंट्स में भी वह नजर आईं। दीपिका की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था, इसके कुछ समय तक वह ब्रेक पर रहीं, अब दोबारा अपने काम में एक्टिव हो चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को जब पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तो हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही थीं। अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया एक्टिव रहीं, वह एड फिल्म्स शूट करती रहीं, पब्लिक इवेंट्स में नजर आती रहीं। साल 2022 के नवंबर माह में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया। आलिया ने इसके बाद चार महीने का ब्रेक लिया फिर वापस लौटकर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक गाना शूट किया।
4 of 6
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
यामी गौतम
यामी गौतम ने भी फिल्म आर्टिकल 370 की शूटिंग अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की। इस फिल्म में एक्शन सींस भी थे। यामी ने फिल्म का प्रमोशन भी किया। यामी गौतम ने 10 मई 2024 को अपने बेटे को जन्म दिया। बेटे की परवरिश करने के साथ वह अब भी वह फिल्मों में काम कर रही हैं, पिछले दिनों एक फिल्म ‘धूम धाम’ में प्रतीक गांधी के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
करीना कपूर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग की, इस फिल्म का प्रमोशन भी किया। करीना के लिए तो इस फिल्म की कहानी में बदलाव भी किया गया, फिल्म में उनके किरदार को प्रेग्नेंट दिखाया गया। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना इसी तरह से काम में एक्टिव रहीं। करीना कपूर ने साल 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया।
ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ का जब एक्ट्रेस ने प्रमोशन किया तो वह सात महीने की प्रेग्नेंट थीं। कई एड फिल्मों की शूटिंग भी इस दौरान ऋचा ने की।