फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Video Viral: खुशी की जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल, देखें बोनी कपूर का भागड़ा डांस

Mon, 02 Jun 2025 08:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry Post: ओरी ने आज सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया संग वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं उन्होंने वेकेशन से ही बोनी कपूर का एक दिलचस्प वीडियो भी शेयर किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
ओरी-खुशी कपूर-शिखर पहाड़िया-बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स किड्स के पसंदीदा हैं। यही वजह है कि अक्सर ओरी अपने सोशल मीडिया पर सेलेब्स के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। खासकर ओरी नीसा देवगन, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार किड्स के बेहद करीब हैं। आज उन्होंने खुशी कपूर, बोनी कपूर और जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग कई तस्वीरें और एक शानदार वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ओरी-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी ने शेयर कीं शानदार तस्वीरें
ओरी इन दिनों स्पेन में वेकेशन मना रहे हैं। वहां पर उनके साथ खुशी कपूर, बोनी कपूर और जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। ओरी ने कई शानदार तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'तुमने मुझे नौकरी करने को कहा था फिर तुम पूछते हो कि मैं कहां था?'। 
विज्ञापन

3 of 5
ओरी-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
तस्वीरों पर सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स
ओरी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा ने लिखा, 'कैप्शन', खुशी कपूर ने लिखा, 'लव फ्लान', वेदांत महाजन ने फायर इमोजी बनाई है। वहीं ओरी के कई फैंस ने इन लाजवाब तस्वीरों पर फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं।

4 of 5
बोनी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
बोनी का वीडियो हुआ वायरल
ओरी ने बोनी कपूर का भी एक शानदार वीडियो स्पेन से शेयर किया है, जिसमें वह भागड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ओरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'Zaaadddddyyyy'। इस वीडियो में बोनी के साथ शिखर भी डांस करते नजर आ रहे हैं और खुशी उनका वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को जान्हवी कपूर ने लाइक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
बोनी के वीडियो पर फैंस के कमेंट्स
बोनी के इस डांस वीडियो पर कई फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक फैन ने लिखा, 'दोस्तों के साथ पूरा आनंद लें', एक और फैन ने लिखा, जल्द ही उन्हें ओरी कपूर कहा जाएगा'', एक और फैन ने लिखा, 'बोनी जी पंजाबी डांसर की तरह..ओय बल्ले बल्ले', एक और फैन ने लिखा, 'बोनी कपूर ने सबको चौंकाया', एक और फैन ने लिखा, 'सुपर प्यारा।'
यह भी पढ़ें: Video Viral: जहीर ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को दिया 'बीवी नंबर वन' का टैग, जन्मदिन पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें