फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: प्लास्टिक सर्जरी को गलत नहीं मानती हैं 'लवयापा' एक्ट्रेस, बोलीं- 'हां, मैंने नाक और होठों की..'

Tue, 28 Jan 2025 12:14 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले खुशी कपूर ने अपने चेहरे पर करवाई कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
लवयापा में नजर आने वाली अभिनेत्री खुशी कपूर  ने अपने चेहरे की सर्जरी को लेकर हो रही बातों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इस बारे में बात करने से डर लगता था लेकिन अब वे कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में ज्यादा खुलकर बात करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों से नफरत मिलने का था डर
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में खुशी कपूर ने कहा कि लोगों से नफरत मिलने के डर से पहले में इस बात को मानने में डरती थी। हालांकि, खुशी को अब लगता है कि सर्जरी करवाना कोई अपराध नहीं है और अगर कोई व्यक्ति ऐसा कुछ करता भी है तो ये कोई गलत बात है।
विज्ञापन

3 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
नाक और होठ की करवाई सर्जरी
खुशी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैंने ऐसा किया। हां, लेकिन ये पूरी तरह से खूबसूरत लगता है। उन्होंने माना कि उन्होंने अपनी फिल्मी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और होंठों में फिलर करवाया था। खुशी जल्द ही जुनैद खान के साथ फिल्म लवयापा में नजर आने वाली हैं।

4 of 5
जुनैद खान-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushi05k, सोशल मीडिया
दिल्ली के लड़के का निभाया है किरदार
फिल्म में उन्होंने एक स्थानीय दिल्ली के लड़के का किरदार निभाना था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की गलियों में समय बिताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके हाव-भाव और बोलचाल की भाषा को आत्मसात किया। जुनैद ने न केवल दिल्ली की बोली को समझा, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उनके रहने के तरीके को भी महसूस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फरवरी में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज से पहले एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। कई समाचार पोर्टल में छपी खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए जुनैद ने काफी ज्यादा मेहनत की है। खुशी के फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें