विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने बेबी प्लानिंग को लेकर कहा कि वह बच्चा गोद ले सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह बच्चा अडॉप्ट करने के अलावा सरोगेसी और आईवीएफ जैसे विकल्पों का सहारा लेने के लिए भी तैयार हैं। विद्युत जामवाल ने कहा, 'मैं बच्चा गोद भी ले सकता हूं, आईवीएफ की मदद भी ले सकता हूं और सरोगेसी की भी। मैं हर विकल्प के लिए तैयार हूं।' एक्टर ने आगे कहा, 'अगर किसी को बच्चे की हसरत है, तो उसे यह मिलना चाहिए। किसी की जिंदगी में बच्चों का होना अनोखा प्लान है। अगर बच्चे को आपके जीवन में आना होगा तो वह आएगा।'