सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में जाना हुआ है?
बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में मैं नहीं जाती, क्योंकि मै ताश के पत्ते नहीं खेलती, इसलिए मुझे बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में जाना पसंद नहीं है। कभी कभार गई होगी, लेकिन ताश के पत्तों का खेल मैं नहीं समझ पाती, इसलिए बॉलीवुड की दिवाली की पार्टी में नहीं जाती हूं। दिवाली के दिन मैं घर ही रहती हूं और सोचती हूं कि अगली दिवाली तक कैसे घर परिवार में खुशियां बनी रहे। कभी कभार आसपास के दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने चली जाती हूं।