फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: जब साड़ी पहनकर स्टेज पर नाचे खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 11 Feb 2021 11:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : फाइल
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। इस इंडस्ट्री में उनकी फिल्में सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। अब इन दिनों खेसारी का एक गाने खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें खेसारी ने साड़ी पहनी हुई है। गाने का नाम है 'भतर कटनी'। इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव

यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘होगी प्यार की जीत का’ है। इस पूरे गाने में खेसारी ने साड़ी पहनकर परफॉर्म किया है। वीडियो में अक्षरा सिंह भी हैं और वह पब्लिक के बीच में बैठकर खेसारी को देख रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'दिलवाला' का है।

विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव

बता दें कि बिहार के छपरा में जन्मे खेसारी लाल यादव के फैन्स इनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। इन्हें देखने के लिए लाखों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हो जाती है। बीते जनवरी में उत्तर प्रदेश में हुए देवरिया महोत्सव के दौरान लोगों की इतनी भीड़ हो गई कि भगदड़ मच गई और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा था।

4 of 5
खेसारी लाल यादव

मालूम हो कि खेसारी लाल यादव की भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी इनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव की कोई भी फिल्म आए, बॉक्स ऑफिस पर उसका हिट होना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लगभग  40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, स्टेज शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर द्वारा ली जाने वाली यह सबसे ज्यादा फीस है। खेसारी लाल यादव एक्शन फिल्मों के साथ रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव एक सिंगर भी हैं।  
  •  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें