फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां से लड़ने जा रहे खेसारी लाल यादव 'विधायकी का चुनाव', देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

Wed, 04 Nov 2020 07:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही दर्शक उसे देखने के लिए टूट पड़ते हैं। बिहार चुनाव के बीच ऐसा ही एक और गाना सामने आया है जिसमें खेसारी नेताजी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि ये गाना पुराना है लेकिन ट्रेंडिंग में ये नए गाने को भी पीछे छोड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
खेसारी लाल यादव का ये गाना तब आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए लोग वोट डाले जा रहे हैं। गाने के बोल हैं, 'विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव' और इसे खुद खेसारी ने ही गाया है। उनके अलावा इस गाने में मशहूर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
गाने में सबसे ज्यादा लोगों को खेसारी लाल का नेता वाला लुक पसंद आ रहा है। सफेद कुर्ता, ब्लू जींस और नेहरू जैकेट में खेसारी बिलकुल नेताजी जैसे ही लग रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच खेसारी का चश्मा और माथे पर लगा टीका लोगों का ध्यान खूब अपनी तरफ खींच रहा है।

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
लोगों के बीच मशहूर हो रहे खेसारीलाल यादव के इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा इस गाने को रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
बिहार चुनाव में गानों का खूब क्रेज रहता है। इस बार के विधानसभा के चुनाव में भी पार्टियों ने अपने अपने प्रचार के लिए गाने बनवाए हैं। ये गाने चुनावी रैलियों में खूब बज रहे हैं। इस बीच फायदा उठाकर खेसारी लाल ने भी अपना गाना रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।



भोजपुरी के इन गानों को सुनकर करिए चांद के दीदार का इंतजार, दिल जीत लेंगे करवाचौथ स्पेशल ये गीत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें