भोजपुरी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और गाने से दर्शकों का दिल जीतने वाले खेसारीलाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के इस गाने का नाम 'टेम्पू से जाली' है। शानदार डांस से भरपूर इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। स्टेज परफॉर्मेंस देते यह दोनों स्टार काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि बीते दिनों खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' आई। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का स्पेशल डांस भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उनके इस गाने को भी लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देखा था।
बात करें फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' की तो इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी एक साथ पर्दे पर नजर आईं। फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' में खेसारीलाल यादव की आठ साल की बेटी कृति यादव भी नजर आईं।