Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
बात करें खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'नागदेव' की तो इस फिल्म में उनके साथ काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव इच्छाधारी नाग की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है। दर्शक यूट्यूब पर 'नागदेव' के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय कर रहे हैं। बता दें की अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।