फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने अक्षरा सिंह को कहा धोखेबाज, जवाब मिला कुछ ऐसा कि...

Mon, 29 Oct 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhoka Deti Hai - फोटो : instagram
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बलम जी लव यू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यकीनन ये कहा जा सकता है कि 'बलम जी लव यू' इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के गाने भी खूब सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Dhoka Deti Hai
इस फिल्म का एक नया गाना 'धोखा देती है' इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ हैं अक्षरा सिंह। 14 अक्टूबर को अपलोड किए इस गाने को अब तक 15,978,288 लोग देख चुके हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई है। गाने को खुद खेसारी ने गाया है और उनका साथ दिया है खुशबू जैन ने। गाने के बोल हैं 'लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है...100 में से 90 को धोखा देती है।'
विज्ञापन

3 of 5
BP Badhal Ba
इससे पहले फिल्म का एक गाना 'बीपी बढ़ल बा' भी काफी हिट हुआ था। रिलीज होते ही ये गाना भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद बन गया था। लेकिन इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आई थीं। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

4 of 5
BP Badhal Ba
'बलम जी लव यू'  फिल्म में मसाला, कॉमिडी, ड्रामा, सॉन्ग सबकुछ एंटरटेन्मेंट के लिहाज से भरपूर है। खेसारीलाल की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को सुनकर आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे। इसका सबूत इन दिनों भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BP Badhal Ba
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रेमांशु सिंह और प्रोड्यूसर हैं सीमा देवी रूंगटा और को-प्रोड्यूसर हैं आनंद कुमार रूंगटा। इसके अलावा फिल्म में भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव हैं तो फिल्म का हिट होना तो बनता ही है।
यहां देखें गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें