फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर पर भड़कीं प्रिया प्रकाश से शर्मिला टैगोर के चुनाव लड़ने की चर्चा सहित ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 16 Mar 2019 07:11 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khesari lal yadav
खेसारी लाल का जन्मदिन
भोजपुरी सिनेमा को देखने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब ये फिल्में यूपी-बिहार के जोनर से निकलकर बड़े शहरों में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो। आज खेसारी लाल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार के सिवान में जन्में खेसारी लाल आज भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया प्रकाश
डायरेक्टर पर भड़कीं प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में फिल्म 'ओरु अदार लव' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । हालांकि जब इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ था तो प्रिया ने अपनी आंखों के इशारे से पूरे देश को दीवाना बना दिया था । बीते दिनों फिल्म की कास्ट ने आरोप लगाया था कि प्रिया इसकी लीड हीरोइन नहीं थीं । जब वो इंटरनेट सेंसेशल बन गईं तो फिल्म की कहानी प्रिया के ईद-गिर्द ही रच दी थी। इन आरोपों को लेकर अब प्रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : file photo
ट्रोलर्स को करण जौहर का जवाब
अरबाज खान इन दिनों अपने नए सेलिब्रिटी शो 'क्विक हील पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में अरबाज ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शो का एक ऐपिसोड भी रिलीज हो गया है। पहले ऐपिसोड में करीना कपूर खान मेहमान बनीं। और उन्होंने ट्रोलर्स के कई सवालों का जवाब दिया। हाल ही में इस शो का नया टीजर रिलीज किया गया है। इसमें करण जौहर नजर आ रहे हैं। करण ने शो में कहा कि जब भी कोई उनके बच्चों के बारे में कुछ कहता है वो बर्दाश्त नहीं पाते।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत हुईं ट्रोल
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं। बीते दिनों लुधियाना में रेसलिंग की प्रमोशन के लिए पहुंची राखी ने अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दीं लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर - फोटो : social media
शर्मिला टैगोर के चुनाव लड़ने की चर्चा
लोकसभा क्षेत्र के इस बार भी हॉट सीट बनने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी और सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा काफी गर्म है। उनको चुनाव में मैदान उतारने के पीछे तर्क दिए जा रहे है कि वह मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं के भी वोट हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें