फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर संगीतकार खय्याम के निधन से रणदीप हुड्डा के जन्मदिन तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Tue, 20 Aug 2019 11:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khayyam - फोटो : social media
खय्याम के निधन से दुखी है बॉलीवुड इंडस्ट्री, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम के निधन से हिंदी सिनेमा में शोक की लहर है। खय्याम पिछले लंबे वक्त से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उमराव जान', 'बाज़ार', 'कभी-कभी', 'नूरी', 'त्रिशूल' जैसी हिट फिल्मों के गीतों की धुन बनाने वाले खय्याम को काफी लोग बदकिस्मत मानते थे। खय्याम के निधन से दुखी सोनम कपूर, पीएम मोदी, लता मंगेशकर, जावेद अख्तर, विशाल डडलानी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । 




'खय्याम' साहब के निधन से शोक में बॉलीवुड, पीएम मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि



 
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा का जन्मदिन 
20 अगस्त 1976 को रणदीप हुड्डा का जन्म हुआ था। हरियाणा के रहने वाला रणदीप ने बॉलीवुड में काफी कम फिल्में की हैं लेकिन कम फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी है। एक मध्यम परिवार से बॉलीवुड तक का सफर रणदीप के लिए आसान नहीं था। 

कभी पॉकेटमनी के लिए टैक्सी चलाते थे रणदीप हुड्डा, पहली फिल्म के चार साल बाद मिला था ये ऑफर

 

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। - फोटो : Social Media
पाकिस्तानी एक्टर ने प्रियंका और दीपिका के लिए बोले अपशब्द
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के ऐलान के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऐसे में एक पाकिस्तानी सेलेब ने भारत और बॉलीवुड के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी वीडियो जॉकी और सोशल एक्टविस्ट वकार जका के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से अपने मन की बात कह रहा है। इसके साथ ही वकार ने प्रियंका और दीपिका के लिए अपशब्द बोले हैं ।

पाकिस्तानी एक्टर बोला- प्रियंका-दीपिका को देख उल्टी आती है, यूजर बोला- कम से कम हम भिखारी तो नहीं

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति का पहला एपिसोड टेलीकास्ट
टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। एक बार फिर इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति से पिछले 19 साल से जुड़े हैं और 10वीं बार वो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या कुछ खास रहा सीजन 11 के पहले एपिसोड में....

केबीसी 11 का हुआ आगाज, नौ सवालों का सही जवाब देकर भी पहले कंटेस्टेंट ने जीते सिर्फ दस हजार रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo
'ड्रीम गर्ल' का गाना 'रिंग रिंग' आज होगा रिलीज
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर दर्शकों को हैरत में डालने की तैयारी में दिख रही है। आयुष्मान और नुशरत भरुचा की  फिल्म "ड्रीम गर्ल" अपने अनोखे कांसेप्ट और अतरंगी कहानी के कारण खूब चर्चा मिल रही है। फिल्म का पिछला गाना राधे राधे धूम मचा ही रहा है और अब आयुष्मान तैयार हैं फिल्म का अगला गाना "रिंग रिंग" लेकर।
 

'ड्रीम गर्ल' का गाना 'रिंग रिंग' आज होगा रिलीज, पूजा के असली चरित्र से वाकिफ कराएंगे आयुष्मान
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें