टीवी रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 की रेटिंग्स इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। शो अपने अंतिम चरण में है। फाइनल से पहले शो के फाइनलिस्ट के लिए फैमिली एपिसोड शूट किया गया। शो में तीन फाइनलिस्ट को चुना गया है जिसमें शांतनु महेश्वरी, रवि दुबे और हिना खान शामिल हैं।
विज्ञापन
फाइनलिस्ट के साथी आए वापस
2 of 6
Khatron ke khiladi
शो का दसवां हफ्ता चल रहा है और होस्ट रोहित शेट्टी ने सेमीफाइल वीक में शो से बाहर हुए सात कंटेस्टेंट को स्पेशल फैमिली शो के लिए वापस बुलाया। शों में रवि दुबे की पत्नी सर्गुन मेहता भी थी जो उन सात कंटेस्टेंट में शामिल थीं। रवि दुबे स्पेशल शो में पत्नी के आने से खुश थे। शो की फाइनलिस्ट हिना खान भी अपने ब्वॉयफ्रैंड रॉकी को देख आश्चर्य में थीं और खुश भी नजर आईं। वहीं, इन सात कंटेस्टेंट में निया शर्मा, शांतनु महेश्वरी, लोपमुद्रा राउत के छोटे भाई-बहन और पार्टनर भी आए थे।
विज्ञापन
बारी-बारी से दिया गया टास्क
3 of 6
Shantanu Maheshwari
लेकिन रिथविक धंजनी की फैमिली से कोई नहीं आया लेकिन करण वाही उन्हें सपोर्ट करने आए। शो में से सबसे पहले बाहर हुए शिबानी दांडेकर फैमिली एपिसोड में मोनिका डोगरा के पार्टनर के तौर पर आईं। बता दें कि फैमिली एपिसोड के पहले टास्क में सभी मेंबर्स को बारी-बारी से कॉकरोच से भरे बक्से में बैठना था। इसके बाद उन्हें चाबी से बॉक्स को खोलना था। इसके बाद बॉक्स में धरे पत्थरों को मुंह से उठाकर दूसरे बक्से में डालना था।इस टास्क के लिए सिर्फ चार मिनट का समय दिया गया।
पहले टास्क में लोपमुद्रा और भाग्यश्री को चुना गया
4 of 6
Lopmudra and Bhagyashree
इस टास्क को करने के लिए लोपमुद्रा और भाग्यश्री को पहले चुना गया। लोपमुद्रा ने इस टास्क को 2:19 मिनट में पूरा कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी रवि और शर्गुन को ये टास्क दिया। रवि ने ये टास्क दो मिनट में ही कर गेम जीत ली।
विज्ञापन
दूसरे टास्क में ये थी चुनौती
5 of 6
Hina Khan
दूसरे टास्क में कंटेस्टेंट को अपने साथी को एक विस्फोट से बचाना था। इसके लिए रोहित शेट्टी ने शांतनु, रोहित और हिना को चुना जिसमें हिना खान ने बाजी मारी। इसके बाद शांतनु का रोहित से मुकाबला हुआ। तीसरे टास्क में रिथविक और मोनिका को अपने साथी करन और शिबानी को बचाना था। टास्क में शिबानी और करन एक स्वमिंग पुल में एक बक्से में बंद थे।
इस सीजन के शो का आखिरी एपिसोड 24 सितंबर को टेलीकास्ट होगा। वहीं लोग अब अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा। स्टंट बेस्ड इस शो को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। पिछले दो महीने से चल रहे इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।