बिग बॉस 16 में अब्दु और शिव ठाकरे की दोस्ती और मस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मंडली के ये दो ऐसे दोस्त हैं, जिनकी यारी शो के बाहर भी बनी हुई है। जिसका उदाहरण अब खतरों के खिलाड़ी 13 में भी देखने को मिला। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी शो में शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक का रीयूनियन होने वाला है। वहीं, अब अब्दु सात समुंदर पार शिव के पास पहुंच भी गए हैं।
शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक
- फोटो : insta
शिव ठाकरे, खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए साउथ अफ्रीका के खूबसूरत शहर केप टाउन में गए हुए हैं। जहां से उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर किए है। इनमें उन्होंने अब्दु के आने की भी अपडेट शेयर की है। शिव ठाकरे ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अब्दु के साथ एक कई वीडियो शेयर किए है। इनमें से एक वीडियो में अब्दु और शिव खूबसूरत लोकेशन के बीच एक दूसरे से गले मिलते हुए दिख रहे हैं।
शिव ठाकरे ने अपनी स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें शिव, अब्दु को परेशान करते हुए दिख रहे हैं, क्योंकि बिना कपड़ों के अब्दु, शिव को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। हालांकि, पूरा मामला समझ तो नहीं आया, लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लग रहा हैं कि शिव ने अब्दु के कपड़े चुरा लिए और इस चक्कर में अब्दु को ठंड में सिर्फ शॉर्ट्स में बाहर आना पड़ा।
यह भी पढ़ें: आदिपुरुष के VFX पर खर्च हुए करोड़ों, तकनीक के आभाव में ऐसे हुई थी रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग