फिल्म केजीएफ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके अभिनेता यश के सितारे बुलंदियों पर हैं। 'केजीएफ 2' ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था और देश के साथ ही दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब अभिनेता यश के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साउथ के जाने-माने निर्देशक के साथ एक मेगा बजट फिल्म साइन की है। इस फिल्म को भी बड़े स्तर पर कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल जानते हैं, इससे जुड़ी डीटेल्स।