'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश के रॉकी भाई के अवतार के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था और अब वे फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी तीसरे पार्ट का एलान कर चुके हैं। वहीं, फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।