फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: लड़कियों का अटेंशन पाने का लिए संजय दत्त करने लगे थे ये काम, ऐसे बिताए थे जिंदगी के 10 साल 

Sun, 17 Apr 2022 08:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में विलेन का रोल करके खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यश और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस समय वह केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज, मालविका अविनाश, जॉन कोकेन और सरन भी हैं।  हाल ही में संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है जब लोग उन्हें चरसी कहकर पुकारते थे। तब उन्होंने अपनी इस आदत को छोड़ने के लिए जमकर मेहनत की। संजय ने कहा कि ये तब हुआ जब वह रिहैबिलिटेशन से वापस आए थे।
विज्ञापन

2 of 4
केजीएफ 2 में संजय दत्त - फोटो : social media
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म गुरुवार को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई। फिल्म रॉकी (यश) की कहानी पर आधारित है, जो अनाथ होता है। वह गरीबी से उठकर सोने की खान का राजा बन जाता है। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन अधीरा के रोल में हैं। बता दें कि केजीएफ का पहला भाग साल 2018 में आया था।
विज्ञापन

3 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त हमेशा अपनी जिंदगी के उस हिस्से को लेकर खुलकर बात करते हुए देखे गए हैं, जब वह ड्रग्स लेते थे। एक इंटरव्यू के दौरान अपने बीते दौर को याद करते हुए संजय ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि ड्रग्स लेने से वह कूल दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत शर्मीला था खासकर महिलाओं के साथ, इसलिए मैंने कूल दिखने के लिए इसे शुरू किया। मुझे लगता था मैं इसे करूंगा तो महिलाओं की नजर में अच्छा आदमी बन जाऊंगा और तब मैं उनसे बात करता था।'
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त ने आगे कहा, 'अपनी जिंदगी के दस साल मैं अपने कमरे में या फिर बाथरूम में था। मेरी शूटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी और देखिए कैसे सब कुछ बदल गया। जब मैं रिहैबिलिटेशन से वापस आया तो लोग मुझे चरसी कहते थे। मुझे लगा ये गलत है ये कि लोग सड़क पर मुझे इस तरीके से कह रहे हैं, कुछ तो करना पड़ेगा। तब मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। और फिर चरसी की छवि तोड़कर मैं एक स्वैग वाला लड़का बन गया। अब लोग कहते हैं क्या बॉडी है।' संजय दत्त बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें