14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो अपनी कमाई से रिकॉर्ड बना चुकी है। इस फिल्म में यश की एक्टिंग और धमाकेदार एक्शन ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। ऐसे में फिल्म की कमाई रिलीज के छठे हफ्ते बाद तक जारी है। फिल्म के 43वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी अच्छा है। इस कलेक्शन से साफ है कि हिंदी फिल्म 'भुल भुलैया 2' का शानदार प्रदर्शन भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की कमाई को रोक नहीं पाया है।