फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रॉकी का राज, 'आरआरआर' और 'बाहुबली' दोनों का हिला ताज

Sun, 17 Apr 2022 05:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ 2, बाहुबली, आरआरआर - फोटो : insta-rrrmovie/bahubali_2_official
अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ सिनेमा की नई ‘बाहुबली’ फिल्म बनती नजर रही है। पहले दो दिन में ही 270 करोड़ रुपये की कमाई दुनिया भर में कर लेने वाली ये फिल्म इतवार तक 500 करोड़ रुपये के पार निकलती दिखाई दे रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखने हुए उम्मीद अब ये भी है कि ये फिल्म कन्नड़ सिनेमा की पहली हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी बन सकती है। फिल्म के तीसरे दिन दिन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं और फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने हिंदी में लगातार तीन दिन 40 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना डाला है। हिंदी में रिलीज हुई ये ऐसी पहली फिल्म है जिसने सिर्फ दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तीसरे दिन 350 करोड़ के पार
फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 93 करोड़ रुपये की कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है। इसमें से अकेले केजीएफ 2’ हिंदी की कमाई कुल 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म ने तीसरे दिन कन्नड़ में 13.50 करोड़ रुपये, तेलुगू में 16 करोड़ रुपये, तमिल में आठ करोड़ रुपये और मलयालम में सात करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती ग्रॉस आंकड़ों में की है। फिल्म की तीसरे दिन की नेट कमाई भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 80 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। हिंदी में इसकी नेट कमाई करीब 42 करोड़ रुपये रह सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में तीन दिन में डेढ़ सौ करोड़
फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी ने सौ करोड़ की नेट कमाई दो पहले दो दिन में ही पार कर ली थी। अब इसके तीसरे दिन की कमाई भी करीब 42 करोड़ होने से इसका तीन दिन का नेट कलेक्शन करीब 142 करोड़ रुपये हो चुका है। ये हिंदी में रिलीज हो चुकी अब तक की सारी फिल्मों मे से किसी भी फिल्म का पहले तीन दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले सिर्फ ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले तीन दिन में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा यानी 128 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2: गुरुवार की रिलीज में सबसे आगे निकला रॉकी का रथ, बॉलीवुड को चुनौती, रोक सको तो रोक लो

4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारे सितारों का ‘यश’
सिर्फ हिंदी में रिलीज होने वाली या सिर्फ हिंदी में डब होकर रिलीज होने वाली ही ‘केजीएफ 2’ देश की पहले दो दिन में सौ करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करने वाली फिल्म नहीं है बल्कि ऐसा करिश्मा कर दिखने वाली ये देश की किसी भी भाषा की पहली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले फिल्मों ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘वॉर’, ‘सुल्तान’, ‘धूम 3’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पाया था।

यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ 2’ का रिव्यू

KGF Chapter 2 Review: रॉकी भाई की सीटीमार एंट्री ने ऐसे लूटी महफिल, कांचा छूटा पीछे, अधीरा को देख पक्का डर जाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड
फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने एक और कारनामा भी कर दिखाया है। फिल्म ने देश की ऐसी पहली फिल्म होने का भी स्थान हासिल कर लिया है जिनका किसी भी भाषा का कलेक्शन लगातार तीन दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। किसी भी दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन 53.95 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड इसने पहले दिन बनाया। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई 46.79 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड भी अब ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के पास ही है। फिल्म ने तीसरे दिन भी करीब 42 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। तीसरे दिन आकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज के तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भले न बन सके लेकिन लगातार तीन दिन इतनी कमाई करने वाली ये पहली फिल्म जरूर बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें