फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों की नई फिल्मों की रिलीज के सामने भी हिंदी बेल्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। फिल्म ‘रनवे 34’ की रिलीज के दूसरे दिन जहां अजय देवगन की टीम सिर्फ पांच करोड़ कमाने पर दिन भर इसे बड़ी कामयाबी मान जश्न मनाती रही, फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने न सिर्फ इससे ज्यादा कमाई की बल्कि ये भी साबित किया कि अच्छी फिल्म अपना प्रचार खुद होती है। फिल्म के स्क्रीन्स औऱ शोज की संख्या भी नई हिंदी फिल्मों की रिलीज के चलते कम हो चली है, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा इसके बाद भी कम नहीं हुआ है।