फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है तस्वीर में दिख रही ये बच्ची, खूबसूरती में देती है कई अभिनेत्रियों को मात

Mon, 08 Aug 2022 04:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग आसानी से अपने फेवरेट कलाकारों को पहचान भी जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी फोटोज होती हैं जिन्हें पहचान पाना लोगों के लिए टेढी खीर साबित होती है। ऐसे ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक छोटी सी बच्ची की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तस्वीर में दिख रही यह छोटी सी बच्ची बॉलीवुड पर राज कर चुकी है। 90 के दशक में वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। आइए अपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के पास बैठी ये बच्ची आखिर कौन है?
विज्ञापन

2 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की है मशहूर एक्ट्रेस
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन किसी इवेंट में सूट-बूट पहने हुए बैठे हैं। वहीं, उनके बगल में एक बच्ची खड़ी है जो बड़ी ही मासूमियत के साथ कैमरे की तरफ देख रही है। बता दें कि बड़ी होने के बाद यह बच्ची बॉलीवुड में काफी शोहरत कमा चुकी है। इस बच्ची की गिनती 90 के दशक के टॉप एक्ट्रेस में हुआ करती थी।
विज्ञापन

3 of 4
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि मशहूर अदाकारा रवीना टंडन हैं। रवीना ने साल 1991 में पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह सुपरहिट फिल्म मोहरा में भी नजर आ चुकी हैं। इसमें उनका गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' आज भी  लोग सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मौजूदा समय की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्मों के अलावा वह डिजिटल पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वह अरनयक नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने कस्तूरी डोगरा का किरदार निभाया था। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें