नागार्जुन-अमला
- फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन और अमला
नागार्जुन ने भी अपनी को-स्टार अमला से साल 1992 में शादी रचाई थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'किराई दादा', 'चिन्ना बाबू', 'शिवा', 'प्रेम युद्धम' और 'निर्णयम' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि, नागार्जुन की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी लक्ष्मी डग्गुबाती से हुई। दोनों ने शादी के कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया था।