फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors: महेश बाबू ने गोद लिया गांव तो रॉकी भाई ने किया ये काम, असल जिंदगी में भी सुपरहीरो हैं साउथ के ये एक्टर्स

Wed, 27 Apr 2022 11:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
south actors - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा पर आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री के अभिनेताओं का डंका बज रहा है। बीते कुछ दिनों में 'आरआरआर', 'पुष्पा' और 'केजीएफ चैप्टर 2' फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसकी वजह से फैंस का ध्यान साउथ इंडस्ट्री की ओर झुक गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी सुपरस्टार हैं। एक तरफ इनका साधारण अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है तो दूसरी तरफ इनके द्वारा शांत रहकर किए गए सामाजिक काम से भी लोग भावुक हो जाते हैं। साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। लेकिन इनके बारे में वह ज्यादा लोगों को पता नहीं चलने देते। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash
यश
यश की धांसू एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। लेकिन उनके सामाजिक कार्य भी आपका दिल जीत लेंगे। रॉकी भाई ने साल 2017 में अपनी पत्नी राधिका के साथ मिलकर यश मार्ग फाउंडेशन की शुरुआत की। इस संस्था ने सबसे पहले कर्नाटक के कोप्पल जिले की पानी की समस्या को दूर करने की कोशिश की। इस जिले की झीलों की सफाई और सूखा प्रभावित गांवों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए अभिनेता ने अपने फाउंडेशन से चार करोड़ रुपये इस परियोजना को दान किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत राजकुमार
पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अभिनेता अपनी फिल्मों और लोगों के लिए किए गए काम की वजह से हमेशा याद किए जाते रहेंगे। अभिनेता ने निधन से पहले 18 सौ बच्चों की शिक्षा, कई गौशालाओं और अनाथालय का जिम्मा उठाया था। इतना ही नहीं, वह निधन से पहले अपनी आंखें तक दान करके गए थे।

4 of 6
नागार्जुन, नागा चैतन्य, सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन 
साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेता नागार्जुन ने एक जंगल गोद लिया है। यह जंगल 1080 एकड़ में फैला हुआ है, जो हैदराबाद के बाहरी इलाके चेंगिचेरला वन क्षेत्र में स्थित है। नागार्जुन यहां पर अपने पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव के नाम पर एक शहरी पार्क का निर्माण करने जा रहे हैं। वन क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हरिता निधि में 2 करोड़ रुपए का चेक दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
करोड़ों की संपत्ति के मालिक अल्लू अर्जुन अपने जन्मदिन को काफी खास तरीके से मनाते हैं। जहां दूसरे सेलिब्रिटी अपने बर्थडे पर जमकर पार्टी करते हैं, तो वहीं अल्लू अर्जुन अपने इस खास दिन को मानसिक रूप से बीमार बच्चों के बीच बिताते हैं। इस दिन वह बच्चों की आर्थिक मदद करते हैं और वह ब्लड डोनेट भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू
महेश बाबू ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक-एक गांव गोद लिया हुआ है, जिसका नाम सिद्धापुरम और बुर्लीपालेम है। अभिनेता अपनी कमाई से इन दोनों गांव के लोगों का ध्यान रखते हैं, जो किसी भी सुपरस्टार के लिए करना आसान नहीं है। इसके अलावा, अभिनेता हील-ए-चाइल्ड नाम की संस्था से जुड़े हुए हैं। यह संस्था उन बच्चों के जीवन को बचाने के लिए काम करती है, जिनके परिवार मेडिकल खर्च नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें