फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार यश की KGF में दिखा जबरदस्त ग्रोथ, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन

Mon, 24 Dec 2018 09:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
KGF
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGFका बॉक्स ऑफस पर कहर जारी है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म कोे पॉजिटिव रिव्यू का फायदा मिला और जबरदस्त कलेक्शन किया। अब बात करते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन की तो 3 दिनों में इस फिल्म ने सभी वर्जन को मिलाकर 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
kgf
KGF यूके में सबसे तेजी से $300K कमाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। साउथ की फिल्म KGF के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 2.10 करोड़ दूसरे दिन 3 करोड़ और तीसरे दिन करीब 5 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर KGF ने हिंदी भाषा में तीन दिन में लगभग 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
kgf
फिल्म के कंटेंट की काफी तारीफ की जा रही है। जिसका नतीजा आप कलेक्शन के रूप में देख चुके हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए तेलुगु भाषी क्षेत्रों में इसकी स्क्रीन्स को बढ़ाया जा रहा है। बता दें, साउथ इंडियन फिल्म KGF कन्नड़ में बनी है। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है।

4 of 6
kgf
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। बता दें केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में लीड रोल में एक्टर यश के साथ श्रीनिधि, अनंतनाग, तमन्ना भाटिया भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kgf
प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। केजीएफ का बजट 70 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो बजट निकालने में कुछ ज्यादा समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kgf
1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। कहानी को दो भागों में बांटा गया है और इसका पहला भाग है ये ‘केजीएफ – चैप्टर वन’ नाम से रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें