केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यश अपनी अगली फिल्म का जल्द ही एलान कर सकते हैं और इन खबर से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए, जिसके चलते देखते ही देखते रविवार को ट्विटर पर यश 19 ट्रेंड करने लगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि यश अपनी किसी भी फिल्म का एलान नहीं करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि यश ने अपनी आने वाली फिल्म के एलान को लंबे समय तक रोकने का फैसला लिया है, जिस वजह से अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म की जानकारी नहीं मिल पाएगी।