पत्नी राधिका के साथ अभिनेता यश
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
‘केजीएफ 1’ ने बनाया पैन इंडिया स्टार
साल 2010 में रिलीज हुई यश की फिल्म ‘मोदलसल’ उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। अगले साल आई फिल्म ‘राजधानी’ में लोगों ने उन्हें अच्छे से नोटिस किया और ये फिल्म यश के करियर का टर्निंग प्वाइंट मानी जाती है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रामा’ ने यश को कन्नड़ सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। यश की कामयाब फिल्मों में ‘किरातका’, ‘गूगली’, ‘राजा हुली’, ‘गजकेसरी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’, ‘मास्टरपीस’ और ‘संथू स्ट्रेट फॉरवर्ड’ की गिनती होती है। साल 2018 में आई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ ने यश के आभामंडल का विस्तार पूरे देश में कर दिया।