फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: अब 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे रॉकी भाई? इस फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच

Sun, 29 Jan 2023 01:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ और केजीएफ 2 में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर महफिल लूट ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शामिल है। हालांकि केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश ने अपनी अगली फिल्म का एलान तो नहीं किया है, लेकिन अब खबर है सुपरस्टार को एक फिल्म निर्माता ने अप्रोच किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता-निर्देशक नीतेश तिवारी और मधु मंटेना अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में यश को कास्ट करने के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि इस फिल्म में यश को रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए यश भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यश अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए काफी बड़ा कुछ सोच रहे हैं। वो देश की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से स्क्रिप्ट्स सुन रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

3 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार यश रामायण फिल्म के प्री-विजुयुलाइजेशन से काफी खुश हैं और टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसपर वह अगले दो महीने में फैसला ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यश के पास ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर है। करण जौहर ने यश को देव का किरदार ऑफर किया था। यश इस फिल्म के लिए भी काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें- CCL 2023: आयुष्मान का नाम मुंबई की बजाय पंजाब टीम में शामिल, गुटखा किंग सचिन जोशी तेलुगू टीम के मालिक
विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media
बता दें कि नितेश की रामायण टॉप 5 में शुमार बताई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू हो जाएगी। वहीं यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म केजीएफ के पांच पार्ट बनने हैं। लेकिन फिल्म के अगले भाग में यश होंगे या नहीं इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें