फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत पर लगा चोरी का आरोप, डायरेक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sat, 10 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक विवाद उनसे जुड़ते ही जा रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर केतन मेहता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत
केतन ने मुंबई पुलिस के इकनॉमिक ऑफेंस विंग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा 9 करोड़ का क्लेम किया है। केतन का कंगना पर आरोप है कि उन्होंने उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चुराई है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत
ये सारा मामला तब शुरू हुआ था जब केतन ने कंगना पर उनकी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बायोपिक चुराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। केतन का कहना था कि कंगना ने उनकी फिल्म चुराने की कोशिश की है।

4 of 6
कंगना रनौत
बता दें कि केतन ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म की घोषणा जून 2015 में की थी। उस वक्त कंगना भी इस फिल्म का हिस्सा थीं और उन्हें भी फिल्म की कहानी दी गई थी मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेदों के चलते कंगना इस फिल्म से अलग हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत
इसके बाद कंगना ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'मणिकर्णिका' की घोषणा की जिसे 'बाहुबली' जैसी सफल फिल्म लिख चुके विज्येंद्र प्रसाद ने लिखा है। केतन का आरोप है कि इस फिल्म में कंगना ने उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट इस्तेमाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत
केतन के नोटिस भेजे जाने के बाद कंगना ने उसका जवाब ये कह कर दिया था कि दोनों फिल्मों के स्क्रीनप्ले कोई समानता नहीं है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि उन्होंने केतन के साथ कोई एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें