90 के दशक में जन्मे भारतीयों को देश का पहला साइंस-फिक्शन स्पेस सुपरहीरो 'कैप्टन व्योम' तो याद ही होगा! जी हां, वही ब्रह्मांड का रक्षक जो दूरदर्शन के दौर में टाइम ट्रेवल की बात करता था। वो अब एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, स्पेस वॉरियर 22 साल बाद नए अवतार में वापसी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे पांच भाग वाली फीचर फिल्म फ्रैंचाइजी के साथ-साथ पांच भाग वाली वेब सीरीज के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं।