फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या ने अपने रोल दिलरीत गिल की नई तस्वीरें की शेयर, सुहाना के अलावा कई सेलेब्स ने किया कमेंट

Fri, 04 Apr 2025 09:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Chapter 2: अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' से वकील के रूप में लुक पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आज अनन्या ने फिल्म से अपनी नई तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिस पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स की प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
केसरी चैप्टर 2 से अनन्या का नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे इन दिनों फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले अनन्या ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के सेट से दो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर सुहाना खान के अलावा कई सेलेब्स ने प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

 

अनन्या पांडे का इंस्टाग्राम पोस्ट
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के सेट से अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनन्या बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दो तस्वीरों के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ''केसरी चैप्टर 2' के लिए दिलरीत गिल का निर्माण... क्या आपने अभी तक देखा हमारी फिल्म का ट्रेलर?'

अनन्या की तस्वीरों पर सेलेब्स का रिएक्शन
अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने लिखा, 'वह सबसे अच्छी है'। सुहाना के अलावा बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने कुछ लिखने की बजाए लाल रंग के दिल इमोजी बनाए हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक जोया अख्तर ने भी फराह की तरह ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं करण जौहर की धर्मा मूवीज ने लिखा, 'मैं दर्शकों द्वारा आपको इस किरदार में जीवंत होते देखने का इंतजार नहीं कर सकता'। इन सभी के अलावा अनन्या की मां और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अपनी बेटी अनन्या के इस लुक पर लाल हिल वाले इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन

फिल्म केसरी चैप्टर 2
'केसरी चैप्टर 2' में अनन्या के अलावा अक्षय कुमार और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Coolie Release: रजनीकांत की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'कुली' की रिलीज डेट तय, लोकेश कनगराज ने शेयर की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें