फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'केसरी', अमिताभ-तापसी की 'बदला' 75 करोड़ के पार

Tue, 26 Mar 2019 10:06 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kesari, badla - फोटो : social media
अक्षय कुमार की केसरी ने वीकेंड पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा। वहीं 18 दिन बाद भी अमिताभ-तापसी की फिल्म बदला अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले बात करते हैं केसरी की। ओपनिंग के मामले में केसरी साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। होली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म का ऐसा कलेक्शन ट्रेड एनालिस्ट को भी चौंका गया क्योंकि त्योहार को देखते हुए कई सिनेमाघर सुबह बंद ही रहे।
विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
अक्षय की पिछली रिलीज कई फिल्में कलेक्शन के मामले में शानदार रही हैं। बात चाहे पैडमैन की हो, गोल्ड हो या 2.0। अब जब इस साल अक्षय ने केसरी के साथ खाता खोला तो सभी की निगाहें इस पर टिकी रहीं कि क्या वो फिर से कमाल दिखा पाएंगे। फिल्म ने वीकेंड पर धुआंधार कमाई की लेकिन सोमवार को ये औंधे मुंह जा गिरी। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को केसरी के कलेक्शन में शुक्रवार की अपेक्षा 50 फीसदी की गिरावट हुई। सोमवार को इसका कलेक्शन 8.25-8.50 करोड़ रहा। वहीं रविवार तक फिल्म ने 78.07 करोड़ जुटाए थे। इस तरह 5 दिन में फिल्म ने करीब 86 करोड़ का बिजनेस किया।



 
विज्ञापन

3 of 5
Kesari - फोटो : file photo
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 

4 of 5
badla film - फोटो : social media
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला की बात करें तो फिल्म ने करीब 76 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है हालांकि अभी तक 18वें दिन के आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है। बदला के अब तक के बिजनेस को देखते हुए इसे सुपरहिट बताया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badla - फोटो : social media
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें