फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केसरी' ने दी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'मर्द को दर्द नहीं होता' का कलेक्शन रहा इतना

Fri, 22 Mar 2019 10:53 AM IST
shubham एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kesari, mard ko dard nahi hota - फोटो : social media
होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी और अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई है। अक्षय कुमार के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। पैडमैन, गोल्ड और 2.0 ने शानदार कमाई की थी। अब इस साल अक्षय केसरी लेकर हाजिर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
शुरुआती आंकड़े केसरी के लिए बेहद उत्साहजनक हैं। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि 'साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है।' यहां ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि होली के मौके पर कई स्क्रीन्स सुबह बंद थे।
विज्ञापन

3 of 5
Kesari Movie 2019 - फोटो : You Tube
केसरी को क्रिटक्स ने अच्छे रिस्पॉन्स दिए हैं और अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।

4 of 5
Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media
केसरी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई। फिल्म से भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका है। भारत में रिलीज से पहले इस फिल्म ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में खूब वाहवाही बटोरी है। क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यूज दिए हैं। अनुमान है फिल्म पहले दिन 1-2 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media
ट्रेड एनालिस्ट गिरिश चौहर ने बताया कि निर्देशक वासन बाला के निर्देशन में बनी मर्द को दर्द नहीं होता युवाओं को पसंद आ सकती है। अच्छी स्टोरी लाइन की वजह से इसे माउथ ऑफ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें