बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1919 के जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की एक अनकही कहानी को पर्दे पर लेकर आई है। यह फिल्म 'केसरी' से थोड़ी अलग है, जिसमें पहले भाग की तरह एक्शन या वॉर सीक्वेंस नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 'केसरी 2' दर्शकों को लुभा पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन कर पाएगी? चलिए जानते हैं क्या है 'केसरी 2' के प्रदर्शन पर एक्सपर्ट की राय।