फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ, अक्षय के बाद अब शाहरुख ने भी दिया दान, केरल बाढ़ पीड़ितों की ऐसे की मदद

Sun, 19 Aug 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan
केरल में बाढ़ से 300 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश ने बाढ़ को और भयावह कर दिया है। राज्य सरकार ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर रखा है। पूरे देश से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। यही नहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी खुलकर मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन

2 of 4
Shah Rukh
इसी बीच खबर है कि शाहरुख खान भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने 21 लाख रुपये राहतकोष में दिए हैं। बता दें कि शाहरुख ने अपने पिता के नाम पर मीर फाउंडेशन वेलफेयर का नाम रखा है। यह संस्था कैंसर मरीजों और एसिड पीड़ितों की भी मदद करती है।
विज्ञापन

3 of 4
amitabh bachchan
इससे पहले इस विनाशकारी आपदा में लोगों की मदद करने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कुछ हेल्पलाइन नंबर्स भी शेयर किए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया - 'केरल की स्थिति बहुत ही भयावह है। कृपया बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।' अमिताभ के बाद उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे आए और लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील की। 

 
विज्ञापन

4 of 4
भूमि पेडनेकर
इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने ट्वीट किया - 'केरल में हालात बहुत बुरे हैं। भगवान से यही प्रार्थना है सभी लोग सलामत रहे। कृपया लोगों की मदद के लिए आगे आएं।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें