केरल में बाढ़ से 300 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश ने बाढ़ को और भयावह कर दिया है। राज्य सरकार ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर रखा है। पूरे देश से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। यही नहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी खुलकर मदद का आह्वान किया।