sridevi boney kapoor
- फोटो : file photo
एक वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने इन सभी दावों को बकवास बताया है। बोनी कपूर ने कहा- 'मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई भी जवाब नहीं देना चाहता हूं। वैसे भी ऐसी बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया जाना चाहिए। इस तरह की बातें आती रहेंगी। आप इन्हें रोक नहीं सकते हैं। यह किसी की कल्पना का हिस्सा मात्र है।' बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई।