केनिशा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में चर्चा करने पर केनिशा बताती हैं, ‘मशहूर कलाकारों को उनके प्रशंसकों से सीधे जोड़ने के लिए ये ऐप बहुत कारगर साबित होते हैं। जैसे मैं अपने ऐप पर न सिर्फ अपने प्रशंसकों से सीधे बात कर सकती हूं बल्कि अगर कोई प्रशंसक मुझसे मिलना चाहे या मुझसे गायकी के गुर सीखना चाहे तो उसके लिए भी संपर्क कर सकता है। चूंकि इस तरह के ऐप पर बातें शुरू करने से पहले ही एक तयशुदा फीस चुकानी होती है, इसके चलते फालतू के लोगों के चक्कर में समय भी नहीं खराब होता है।’