फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति सुरेश की फिल्म देखने व्हील चेयर पर पहुंचे थे फैंस, रेखा की मां का किरदार निभा परदे पर छाईं

Sat, 10 Aug 2019 03:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

तमिल फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। कीर्ति को फिल्म 'महानती' के लिए नेशनल अवार्ड मिला है, ये एक तेलुगू फिल्म है जिसे नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। आइए आज जानते हैं कीर्ति सुरेश के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

कीर्ति मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश कुमार की बेटी हैं और वरिष्ठ एक्ट्रेस मेनका की बेटी हैं। कीर्ति का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को हुआ था। कीर्ति सुरेश ने अपने भारतीय पहनावे से ना केवल साउथ को बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन

3 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

कीर्ति ने साल 2000 में पायलट्स फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति ने 2013 में आई मलायलम फिल्म गीतांजलि में लीड रोल निभाया। इसके बाद कीर्ति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

4 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर कीर्ति के 3.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कीर्ति को कई टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू से लेकर अभी तक कीर्ति दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बेहतरीन अदायगी के लिए उन्हें Asianet Film Awards में सबसे पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन

5 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

पिछले साल रिलीज हुई बायोपिक "महानती" में कीर्ति के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। ये फिल्म तेलुगू एक्ट्रेस सावित्री के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में कीर्ति ने सावित्री का किरदार निभाया था। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन ने सावित्री से शादी की थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
'महानती' में सावित्री को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर व्हील चेयर पर बुजुर्ग भी कतार में शामिल थे। इसी फिल्म के लिए कीर्ति को अवॉर्ड मिला है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे सावित्री की पर्सनल लाइफ में दुखद घटनाएं होती हैं और डिप्रेशन से बाहर न आ पाने के कारण वह शराब के नशे में रहने लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें