फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keerthy Suresh Birthday: साधारण पहनावे के बाद भी सोशल मीडिया की क्वीन हैं कीर्ति सुरेश, रेखा की मां का किरदार निभाकर हुईं मशहूर

Sat, 17 Oct 2020 01:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
अपनी शानदार एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) का 17 अक्तूबर को जन्मदिन है। कीर्ति इडु एन्ना मायम, महंती, सरकार जैसी हिट साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कीर्ति सुरेश के पिता सुरेश कुमार और मां मेनका भी फिल्म इंडस्ट्री से हैं। कीर्ति ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। चलिए जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं कीर्ति के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
कीर्ति का जन्म 17 अक्तूबर 1992 को हुआ था। कीर्ति सुरेश ने अपने भारतीय पहनावे से ना केवल दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कीर्ति ने साल 2000 में पायलट्स फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति ने 2013 में आई मलायलम फिल्म गीतांजलि में लीड रोल निभाया। इसके बाद कीर्ति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 5
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर कीर्ति के 6.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कीर्ति को कई टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू से लेकर अभी तक कीर्ति दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बेहतरीन अदायगी के लिए उन्हें Asianet Film Awards में सबसे पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

4 of 5
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं कीर्ति सुरेश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ज्यादा बोल्ड तस्वीरें पोस्ट नहीं करती हैं, जबकि उनके अधिकतर फोटो साड़ी या सूट में ही हैं। 'महनती' से कीर्ति को काफी लोकप्रियता मिली। ये फिल्म तेलुगु एक्ट्रेस सावित्री के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में कीर्ति ने सावित्री का किरदार निभाया था। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन ने सावित्री से शादी की थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Keerthy Suresh - फोटो : instagram
कीर्ति ने लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर 2013 में आई हॉरर फिल्म 'गीतांजलि' से अपना मलयालम डेब्यू किया। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। इसके बाद वो लगातार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म में काम कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी सुंदरता से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें