फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसीं सारा अली खान, 'केदारनाथ' के प्रोड्यूसर ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस

Fri, 25 May 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
sara ali khan - फोटो : image posted by Abhishek Kapoor
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए 7 करोड़ का सेट बनाया गया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म कई वजहों से विवादों में फंसी हुई है और इसे लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। 

बीतें दिन सारा अली खान और सैफ अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर के घर पहुंचे थे। इस बीच आज ये खबर आ रही है कि अभिषेक कपूर ने केदारनाथ फिल्म के मामले में सारा को नोटिस भेजा है। केदारनाथ के प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया है कि सारा ने एग्रीमेंट्स पर साइन किया था।

एग्रीमेंट्स में ये साफ लिखा था फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सभी डेट्स पर मौजूद रहेंगी लेकिन जब मेकर ने सारा को मई से 5 जुलाई तक शूटिंग के लिए मौजूद रहने को कहा तो उनके एजेन्ट ने बताया कि सारा जून में सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं। अब प्रोड्यूसर की डिमांड है कि या तो सारा पहले अपनी कमिटमेंट्स पूरी करें या फिर 5 करोड़ का हर्जाना भरें।

खबरों की मानें तो 'केदारनाथ' 30 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' भी साइन कर ली है, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। 'सिम्बा' इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें