पटौदी के नवाब सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म राम राम करते रिलीज हो ही गई। फिल्म ने बनने से लेकर रिलीज होने तक इतना तूफान देखा है कि कई बार लगता है कि फिल्म की कहानी में दिखाया गया तूफान इसके आगे कम है। हिमालय की वादियों में डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक लव स्टोरी बुनी है। हिंदी सिनेमा में लव स्टोरी के मायने होते हैं, इजहार, इकरार और जमाने का इंकार। इन तीनों से होकर ये कहानी भी गुजरती है बस फिल्म अटक जाती है तो एक अधपके इमोशन्स और मोहब्बत के सुर न पकड़े पाते संगीत में।