फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC Season 10 के मंच पर पसर जाएगा सन्नाटा, अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू ला देगी इस महिला की आवाज

Sun, 07 Oct 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो कंटेस्टेंट को लाखों रुपए जितवाने के साथ उनके कई सपनों को पूरा कर देता है । दर्शक एंटरटेन भी होते हैं । कभी-कभी किसी प्रतियोगी की कष्टभरी जिंदगी दर्शकों और अमिताभ बच्चन को भावुक भी कर देती है । एक बार फिर दर्शक बिग बी की आंखों में आंसू देंगे ।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
ये एपिसोड भी जल्द टेलीकास्ट होगा। हाल ही में केबीसी का एक नया प्रोमो सामने आया है । इसमें दिखाया गया है कि केबीसी का मंच तैयार है, सामने एक महिला कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठी हैं। तभी मंच पर अमिताभ को तालियों की गूंज के साथ जन्मदिन की बधाई दी जाती है । 

 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
जन्मदिन की बधाइयों के बीच कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर जाता है और एक आवाज गूंजती है । ये आवाज किसी महिला की है, जो कविता गा रही है ।
आ झरोखे से जरा सा...
चांदनी पिछले पहर की... 
पास में जो सो गई है...

4 of 5
amitabh bachchan
ये कविता सुनकर अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो जाते हैं । पूरे स्टूडियो से लेकर सामने बैठी कंटेस्टेंट तक सब यही सोचते हैं कि आखिर ये किसी आवाज है और बिग बी भावुक क्यों हो गए हैं । केबीसी के मंच पर पसरा मौन टूटता है और अमिताभ बस इतना कहते हैं, ये मां की आवाज थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन की बचपन की कई तस्वीरें, एक वीडियो और मां की आवाज में गाई कविता सुनकर दर्शक भी भावुक हो उठते हैं । बता दें 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है । इस खास मौके पर केबीसी के मेकर्स ने उन्हें कभी न भूल पाने वाली यादों का तोहफा दिया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें