टीवी का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 11वें सीजन में चल रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में अभी तक 7 करोड़ के सवाल पर कोई नहीं पहुंच पाया है। सोनी चैनल ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें सनोज राज केबीसी में 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
sanoj raj
- फोटो : social media
सनोज राज
सनोज राज बिहार के जहानाबाद से हैं। जो इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। सनोज के पिता किसान हैं। सनोज ने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। सनोज आईएएस बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सुशील कुमार
- फोटो : social media
सुशील कुमार
इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 5 में सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया।
4 of 6
kbc
- फोटो : social media
अनिल कुमार सिन्हा
पटना के अनिल कुमार सिन्हा ने केबीसी-5 में एक करोड़ रुपए जीते थे। कोलकाता यूनियन बैंक में मैनेजर अनिल की ख्वाहिश बचपन से डॉक्टर बनने की थी। लेकिन मेडिकल की किताबें खरीदने का आवश्यक पैसा नहीं था, जिस कारण अनिल ने अपना मन बदल लिया।
विज्ञापन
5 of 6
kbc
- फोटो : social media
कमलजीत झा
कौन बनेगा करोड़पति में छठे सीजन के फिनाले में भागलपुर के खंजरपुर निवासी कमलजीत झा ने 25 लाख रुपए जीते थे। कमलजीत झा भागलपुर के खंजरपुर मोहल्ले के आरबीएसपी लेन के निवासी है और एलएनएमयू कॉलेज मुजफ्फरपुर में बतौर लाइब्रेरियन हैं।
रंजीत कुमार
शो के इसी संस्करण में बिहार के रंजीत कुमार ने 25 लाख रुपए जीते थे। अमिताभ बच्चन खेल के दौरान रंजीत से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कई बार कहा कि मैं चाहता हूं कि आज यहां से आप काफी धनराशि जीतकर जाएं ताकि आप अपने परिवार को या तो अपने पास ले आएं या फिर आप खुद बिहार जाकर कुछ काम कर सकें। हालांकि रंजीत कुमार को 25 लाख पर ही घर जाना पड़ा।