फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12 में 50 लाख के सवाल पर हारते हारते बचे स्वप्निल चव्हाण, क्या आप जानते हैं जवाब?

Thu, 15 Oct 2020 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वप्निल चव्हाण, अमिताभ बच्चन - फोटो : केबीसी
कौन बनेगा करोड़ापति का 12वां सीजन प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन सेट से तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। बुधवार को हॉट सीट पर कंटेस्टेंट स्वप्निश जोशी पहुंचे। उन्होंने गेम शो में बेहतरीन खेल दिखाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
स्वप्निल ने 10 साल एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया। 2015 में उन्होंने खुद की एक कंपनी बनाई जिसे वो चला रहे हैं। कोरोना वायरस का असर उनकी कंपनी पर भी पड़ा। उनके पास 12 प्रोजेक्ट थे लेकिन मार्च में लॉकडाउन के चलते उनकी कंपनी के पास अभी कोई काम नहीं है।   
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
केबीसी 12 में स्वप्निल ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। वो शो में 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। हालांकि 50 लाख के सवाल पर उन्होंने गेम शो छोड़ दिया। उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। 50 लाख का जो सवाल उनसे पूछा गया था वो थोड़ा मुश्किल जरूर था। उनसे पूछा गया-
सवाल- इंडियन मर्चेंट चेंबर के कौन से भावी प्रेसिडेंट 1901 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे?
जवाब के विकल्प- A. फिरोजशाह मेहता, B. दिनशा इडलजी वाचा, C. बदरुद्दीन तैयबजी D. दादाभाई नौरोजी

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
50 लाख के सवाल पर आकर स्वप्निल ने काफी सोच विचार किया लेकिन उन्होंने खेल छोड़ने का ही फैसला किया। उनका यह फैसला सही भी था। नियम के मुतबिक उन्हें जवाब के रूप में एक विकल्प को चुनना था। उन्होंने  A. फिरोजशाह मेहता का विकल्प चुना, जो गलत निकला। सही जवाब B. दिनशा इडलजी वाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वप्निल जीती हुई रकम का इस्तेमाल अपना बिजनेस बढ़ाने में करना चाहते हैं। शो में उन्होंने बताया कि उनके बच्चों की वजह से वो हॉट सीट तक पहुंचे। उनकी पत्नी और उनके बच्चों ने केबीसी 12 के लिए प्रेरित किया। शो के दौरान अमिताभ बच्चन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वप्निल को उनके बच्चों से भी मिलवाते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें