फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: 7 करोड़ के लिए पूछा क्रिकेट से जुड़ा ऐसा सवाल, यूजर ने कहा- 'सचिन को भी नहीं पता होगा जवाब'

Sat, 14 Sep 2019 01:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11 - फोटो : amar ujala
आईएएस की तैयारी कर रहे सनोज राज 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के पहले करोड़पति बन गए हैं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे सनोज शुरुआत में काफी नर्वस भी थे लेकिन 15 सवालों का वो सही जवाब देने में कामयाब रहे। 7 करोड़ के सवाल पर सनोज अटक गए और उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। इस जैकपॉट सवाल पर अमिताभ बच्चन ने भी सनोज को सतर्क किया कि अगर वो सही जवाब जानते हों तो ही आगे खेलें। सनोज से 7 करोड़ का जो सवाल पूछा गया अब उसे लेकर ट्विटर पर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
बिग बी ने सनोज से 7 करोड़ रुपये के लिए 16वां सवाल पूछा। 16वां सवाल था- 'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था?' शो छोड़ने के एलान के बाद जब अमिताभ ने सनोज से अंदाजा लगाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया 'कोमांदुर रंगाचारी'। जबकि इस सवाल का सही जवाब है- 'गोगुमल किशन चंद। ' 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
एक यूजर ने क्रिकेट कमेेंटर हर्षा भोगले को टैग करते हुए लिखा कि 'सर, क्या आपको इसका जवाब पता है?'

4 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
इस मुश्किल सवाल को लेकर एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता है कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी इस 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं पता होगा। सनोज आपने बहुत अच्छा खेला।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : social media
एक ने लिखा- '7 करोड़ का ऐसा सवाल...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें