फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: अमिताभ ने पूछा ऐसा सवाल, पहली बार एक्सपर्ट भी जवाब देने में फेल, टेंशन में 'जालिम'

Sat, 19 Oct 2019 11:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
kbc 11 - फोटो : social media
'केबीसी' 11 में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट जालिम साई के साथ शुक्रवार को आगे का खेल बढ़ाया। वो पिछले दिन शो पर आए थे लेकिन उससे पहले ही हूटर बज गया था। गुरुवार को 10 हजार जीतने में कामयाब रहे थे। शो में अमिताभ ने जालिम का नाम सुनकर कहा कि 'मैं आपको इस नाम से नहीं बुलाऊंगा। आप तो काफी सौम्य दिखते हैं तो मैं सौम्य कहकर ही संबोधित करूंगा।' अमिताभ की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। जालिम साई छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में स्थित खोरमा गांव में रहते हैं। वो एक प्राइवेट कंपनी में एजेंट का काम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kbc - फोटो : social media
जालिम साई से पूछे गए ये सवाल:
सवाल: किसी कार के किस हिस्से को हाई बीम या लो बीम मोड में संचालित किया जा सकता है?
जवाब: हेडलाइट

सवाल: इस लोकप्रिय गीत के बोल को पूरा करें: 'पटना हिले, बलिया हिले, छपरा हिलेला,... तेरी लचके जब कमरिया सारा...'
जवाब: जिला हिलेला
विज्ञापन

3 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
सवाल: यह लोगो सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी का है, जो किस उद्योग में सक्रिय है?
जवाब: ऑइल और गैस

सवाल: इनमें से किसे हल करने पर सबसे बड़ी संख्या मिलेगी?
जवाब: 9*9

सवाल: किस राज्य के मुख्यमंत्री गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं?
जवाब: उत्तर प्रदेश

4 of 6
kbc 11 - फोटो : sony liv
सवाल: इस ऑडियो क्लिप को सुनकर हास्य कलाकार को पहचानिए।
जवाब: राजू श्रीवास्तव

सवाल: हिंदू मान्यता के अनुसार इनमें से किसे भूपुत्री और भूसुता नामों से भी जाना जाता है?
जवाब: सीता

सवाल: इस वीडियो क्लिप में इनमें से किस फिल्म के एक्टर्स नजर आ रहे हैं?
जवाब: स्त्री
विज्ञापन

5 of 6
kbc - फोटो : sony
सवाल: भारत में सबसे लंबे समय तक कारावास की सजा काटने वाली महिला कैदी, नलिनी श्रीहरन 1991 से किस नेता की हत्या करने के आरोप में जेल में हैं?
जवाब: राजीव गांधी

सवाल: किस फुटबॉल टीम ने 2018-19 में संतोष ट्रॉफी जीता?
जवाब: सेना

सवाल: कुफरी सिंदुरी, कुफरी चंद्रमुखी और कुफरी ज्योति किस सब्जी के प्रकार हैं?
जवाब: आलू
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 11 - फोटो : social media
सवाल: सबसे ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किस गीतकार के नाम है?
जवाब: समीर

जालिम साई को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। उन्होंने लाइफलाइन आस्क द एक्सपर्ट में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव की मदद ली। राहुल देव ने कहा कि 'मुझे मनोरंजन और फिल्मों के विषय से काफी डर लगता है। मुझे लगता है कि गुलजार होना चाहिए लेकिन मैं एकदम निश्चित नहीं हूं। ऐसे में इस सवाल को छोड़ने की सलाह दूंगा।' अभी तक शो में देखने में आया है कि एक्सपर्ट सवालों का जवाब दे देते हैं। एक्सपर्ट के जवाब नहीं देने पर जालिम ने शो क्विट करने का फैसला किया। 

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने ज्वाइन की शिवसेना, महाराष्ट्र चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें