फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: पहले भी विवादों में रहा अमिताभ बच्चन का शो, स्वरा-सोनाक्षी भी आए थे निशाने पर

Sun, 10 Nov 2019 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
'केबीसी 11' का विवाद इतना बढ़ गया कि चैनल के बाद अब अमिताभ बच्चन को भी माफी मांगनी पड़ी है। बीते बुधवार को प्रसारित एक एपिसोड में पूछे गए सवाल के दौरान मराठा शासक 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को 'शिवाजी' कहा गया जबकि औरंगजेब को मुगल सम्राट कहकर संबोधित किया गया। इसके बाद ट्विटर पर लगातार #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। इससे पहले भी ऐसा कई बार हुआ है जब 'केबीसी' में पूछे गए सवाल पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
'केबीसी' के एक एपिसोड के दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को खूब ट्रोल किया गया। अमिताभ बच्चन ने शो में सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
A.
सुग्रीव B.लक्ष्मण C.सीता D.राम
सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने 'आस्क द एक्सपर्ट' लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब लक्ष्मण दिया। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोनाक्षी ने इस पूरे मामले पर कहा था कि 'अगर आपके पास कोई और काम नहीं है और इतना समय है तो यह सब भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : सोशल मीडिया
'केबीसी 11' में पूछे गए एक सवाल की वजह से अभिनेत्री स्वरा भास्कर को ट्रोल किया गया। स्वरा भास्कर की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था- स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है- 'अनारकली ऑफ...? 
जवाब: आरा 
इसके बाद स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स का कहना था कि उन्होंने इस नाम की किसी फिल्म का नाम नहीं सुना।

4 of 5
kbc - फोटो : sony
'केबीसी 10' के दौरान भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन बीते थे कि सीजन नौ के एक सवाल को लेकर यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल किया। दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' जब भी शुरू होता है हमेशा ट्रेडिंग में बना रहता है। जिस वजह से लोग पिछले सीजन के एपिसोड भी देखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
सीजन नौ में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे एक शख्स से आलिया भट्ट से जुड़ा सवाल किया था। बिगबी ने पूछा था- आलिया भट्ट ने इनमें से किस स्टार को अब तक स्क्रीन पर किस नहीं किया है?
A.
अर्जुन कपूर B.सिद्धार्थ मल्होत्रा C.वरुण धवन D.सिद्धार्थ शुक्ला 
इस सवाल के बाद यूजर्स का कहना था कि क्या यही सवाल ज्ञान का अध्याय था?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें