फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: शो में पहुंचीं ये दो खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़े सवाल पर फंसी, क्या आपको पता है जवाब?

Sat, 12 Oct 2019 08:36 AM IST
रत्नेश मिश्र एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपा मलिक, मानसी जोशी - फोटो : सोनी
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक और मानसी जोशी पहुंचीं। शो में दोनों खिलाड़ियों ने अपने सफर के बारे में बताया। बता दें कि दीपा मलिक एक पैरा एथलीट हैं जबकि मानसी जोशी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दीपा मलिक को हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

2 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
दीपा मलिक और मानसी जोशी से ये सवाल पूछे गए-

सवाल: एक भारतीय चुनाव में एक उम्मीदवार के क्या खोने पर यह कहा जाता है कि 'उनकी जमानत जब्त हो गई'?
जवाब: भरी गई धनराशि

सवाल: यदि थलसेना में जनरल और वायुसेना में एयर चीफ मार्शल हैं तो नौसेना की कौन सी रैंक इनके समकक्ष है?
जवाब: एडमिरल

सवाल: 95, 98, विस्टा, 7, 8 और 10 वेरीएंटट्स को किस कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है?
जवाब: विंडोज
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
सवाल: तैराकी में सबसे तेज स्ट्रोक कौन सा है?
जवाब: फ्री स्टाइल

सवाल: इस वीडियो में दिखाई दे रहे किरदार इनमें से किस मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं?
जवाब: 2016 सर्जिकल स्ट्राइक

सवाल: राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाले पहले पैरालंपिक एथलीट कौन हैं?
जवाब: देवेंद्र झाझड़िया

4 of 6
kbc 11 - फोटो : social media
सवाल: कौन सी कंपनी इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी, हिमालयन, थंडरबर्ड और क्लासिक नामक मोटरसाइकिल के मॉडल बनाती है?
जवाब: रॉयल एनफील्ड

सवाल: इस ट्रॉफी का संबंध किस टूर्नामेंट से है?
जवाब: फीफा विश्व कप

सवाल: मानव शरीर की सबसे लंबी मांसपेशी सारटोरियस कहां स्थित होती है?
जवाब: जांघ
विज्ञापन

5 of 6
kbc - फोटो : social media
सवाल: यह स्मारक आपको किस शहर में देखने को मिलेगा?
जवाब: चंडीगढ़

सवाल: वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जंगल में किस वृद्ध महिला ने सीता को वस्त्र गहने और सदा तरो ताजा रहने के लिए सुगंधित जल भेंट किया था।
जवाब: अनुसुइया

सवाल: अल्बर्ट आइंस्टीन ने किस सिद्धांत या नियम के प्रति अपने संदेह को दर्शाने के लिए ये कहा था कि 'भगवान ब्रह्मांड के साथ पासे नहीं खेलते हैं'?
जवाब: क्वांटम का नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 11 - फोटो : sony liv
सवाल: माइक्रोचिप्स के निर्माण के लिए आमतौर पर किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है?
जवाब: सिलिकॉन

सवाल: इनमें से किस क्रिकेट स्टेडियम का नाम दो बहनों एमिली और फैनी के नाम पर रखा गया है?
जवाब: ईडन गार्डेंस
इस सवाल का जवाब दीपा और मानसी को नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन आस्क द एक्सपर्ट की मदद ली और 25 लाख जीतने में कामयाब रहीं। हूटर बजने की वजह से इसी सवाल के साथ खेल को खत्म करना पड़ा।


जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को मिला ऐसा सरप्राइज, नहीं रोक पाए आंखों के आंसू

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें