फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: अमिताभ ने बछड़े का रखा ऐसा नाम, चैनल से कहना पड़ा, 'हमें नौकरी से मत निकालें'

Tue, 19 Nov 2019 12:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है । सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हरियाणा के प्रतीक कलकल हॉट सीट पर बैठे थे। इस दौरान प्रतीक से ऑडियो सुनाकर एक सवाल पूछा गया । सवाल का जवाब बेहद आसान था लेकिन वो जवाब नहीं दे पाए । 
विज्ञापन

2 of 6
KBC 11 - फोटो : sony
दरअसल, ये सवाल 5000 हजार रुपये के लिए था । इसमें उन्हें एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा की आवाज पहचाननी थी । इस सवाल के जवाब में प्रतीक काफी कनफ्यूज हो गए थे। जवाब ना आने के कारण उन्होंने लाइफलाइन 50-50 का प्रयोग किया और दो गलत विकल्प हटा दिए गए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा के नाम को लॉक करवाया । प्रतीक कलकल हरियाणा के हैं और फिलहाल पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने एक एक कर अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया । इसके कारण वो केवल 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके।
 

4 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
प्रतीक से अमिताभ बच्चन ने पूछा, आप कंपेनियन में अपनी मां को क्यों नहीं लाए। इसपर प्रतीक ने जवाब दिया, 'सर हमारी भैंस के बछड़ा हुआ है, वो अभी थोड़ा बीमार है इसलिए मां उसकी देखभाल कर रही हैं । हमारी भैंस का नाम सलोनी है, आप बछड़े का नाम रख दीजिए ।
विज्ञापन

5 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
यह सुनते ही बिग बी पहले हंसने लगे । फिर उन्होंने कहा, 'सलोनी नाम है न, तो सलोनी का 'स' और आखिरी का 'नी' .. उसका नाम 'सोनी' रख दीजिए । यह सुनते ही सबने तालियां बजाईं । बिग बी ने साफ किया, 'आप ऐसा न समझें कि चैनल का नाम सोनी है, इसलिए हमने सोनी नाम रख दिया है । ये हमाने सोच कर रखा है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 11 - फोटो : social media
ये सुनते ही प्रतीक ने कहा, हां सर, क्या पता चैनल की ब्रांड एम्बेस्डर भी बन जाए। तभी अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सोनी चैनल हमारा ध्यान रखिएगा, ऐसा न हो आप इसके बाद हमें नौकरी से निकाल दें ।' 
 

कभी जीनत अमान से जुड़ा था इमरान खान का नाम, पूर्व पत्नी ने किए थे कई खुलासे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें