फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: जीतकर भी खाली हाथ लौटे 6ठीं क्लास के तुषित, अमिताभ ने बताया नहीं मिलेंगे रुपये क्योंकि...

Tue, 13 Nov 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में बाल दिवस के मौके पर बच्चों को शो पर बुलाया गया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले तुषित निकोसे जीते और हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। 11 साल के तुषित 6ठीं क्लास में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
तुषित को सभी ऑलराउंडर कहकर बुलाते हैं। जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि उन्हें लोग ऑलराउंडर क्यों कहते हैं तो तुषित बताते हैं कि वो पढ़ाई में भी अच्छे हैं और खेल में भी इसलिए सभी उन्हें ऑलराउंडर कहते हैं। तुषित बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
खेल के पहले ही सवाल में तुषित अटक गए। अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल उनसे पूछा कि 'इनमें से किसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।' जिसके ऑप्शन थे- गुड़, करेला, इमली, सौंफ। तुषित ने ऑडियंस पोल की मदद ली, जिसका सही जवाब था- इमली। 

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
12वां प्रश्न अमिताभ बच्चन ने पूछा- 'तेईस स्वर्ण, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक के साथ कौन से खिलाड़ी ने ओलंपिक खेलों में अब तक सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।' जवाब के ऑप्शन थे- लेरिस लैटिनिना, माइकल फेल्प्स, पावो नूरमी, निकोलाई एंडियनोव। इस सवाल का जवाब तुषित नहीं दे पाए और उन्होंने क्विट कर लिया। उनकी चारों लाइफलाइन भी खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
तुषित ने माइकल फेल्प्स पर सही अनुमान लगाया जो कि सही था। बहरहाल वो 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहे। अमिताभ बच्चन ने बताया कि नियमों के मुताबिक तुषित के बालिग होने के बाद यानी 18 साल के होने पर ही ये रुपये उन्हें मिलेंगे, अभी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें